जफ़ा की तेग़ से करके मेरे अरमान के टुकड़े - ओम प्रकाश नदीम

ओम प्रकाश नदीमओम प्रकाश नदीम26 Sept 1956

3 min read · 12.4K reads

जफ़ा की तेग़ से करके मेरे अरमान के टुकड़े ।
मुझे लौटा रहा है वो मेरे एहसान के टुकड़े ।

उठा लो तुम भी इक टुकड़ा बना लो तुम भी इक परचम,
पड़े हैं हर तरफ़ बिखरे मेरी पहचान के टुकड़े ।

जिन्हें अत्तार[1] ने पुड़िया के रुतबे से नवाज़ा था,
वो काग़ज़ थे फ़िराक़-ओ-मीर के दीवान के टुकड़े ।

बहादुरशाह जैसा जज़्ब:-ए-ईसार हो जिसमें,
उसे तोहफ़े में मिलते हैं उसी की जान के टुकड़े ।

फ़क़त आँगन के बँटने से नहीं पूरा हुआ मक़सद,
नदीम अब चाहते हैं वो कि हों दालान के टुकड़े ।

ओम प्रकाश नदीम
About the poet

ओम प्रकाश नदीम

View profile & all 80 Poems / Stories

More from ओम प्रकाश नदीम

  1. दिया ख़ामोश है - ओम प्रकाश नदीम

    छंद को बिगाड़ो मत, गंध को उजाड़ो मतकविता-लता के ये सुमन झर जाएंगे।

    12.4K reads
  2. सामना सूरज से है - ओम प्रकाश नदीम

    छंद को बिगाड़ो मत, गंध को उजाड़ो मतकविता-लता के ये सुमन झर जाएंगे।

    12.4K reads
  3. हमने क़ुदरत की हर इक शै से मोहब्बत की है - ओम प्रकाश नदीम

    हमने क़ुदरत की हर इक शै से मोहब्बत की है ।और नफ़रत की हर इक बात से नफ़रत की है ।।

    12.4K reads
  4. हमें भी दिखा दो किताबों की दुनिया - ओम प्रकाश नदीम

    हमें भी दिखा दो किताबों की दुनिया ।हमारा भी मन है कि स्कूल जाएँ,

    12.4K reads
  5. ये सारे मज़हबी सियासत के आक़ा - ओम प्रकाश नदीम

    ये सारे मज़हबी सियासत के आक़ामोहब्बत के दुश्मन हैं नफ़रत के आक़ा

    12.3K reads