जब भी मिलो करता है वो फिर-फिर वही बातें - ओम प्रकाश नदीम

ओम प्रकाश नदीमओम प्रकाश नदीम26 Sept 1956

3 min read · 12.4K reads

जब भी मिलो करता है वो फिर-फिर वही बातें ।
कुछ हद भी है कब तक सुनें आख़िर वही बातें ।

बातिन[1] के तगय्युर[2] की भनक तक नहीं मिलती,
लहजा है वही और बज़ाहिर वही बातें ।

बेटी के लिए ढूँढ़ने निकला था, वो रिश्ता,
घर-घर मिले उसको वही ताजिर[3] वही बातें ।

जो बातें बना देती हैं ’गौतम’ को पयम्बर[4],
साबित मुझे कर देती हैं काफ़िर[5] वही बातें ।

कुछ भी नहीं बदला है पुजारी के अलावा,
भगवान वही है, वही मन्दिर, वही बातें ।

माज़ूर[6] है शायद दिल-ए-इन्सां की समाअत[7],
दुहराते हैं हर युग में मुफ़क्किर[8] वही बातें ।

ओम प्रकाश नदीम
About the poet

ओम प्रकाश नदीम

View profile & all 80 Poems / Stories

More from ओम प्रकाश नदीम

  1. दिया ख़ामोश है - ओम प्रकाश नदीम

    छंद को बिगाड़ो मत, गंध को उजाड़ो मतकविता-लता के ये सुमन झर जाएंगे।

    12.4K reads
  2. सामना सूरज से है - ओम प्रकाश नदीम

    छंद को बिगाड़ो मत, गंध को उजाड़ो मतकविता-लता के ये सुमन झर जाएंगे।

    12.4K reads
  3. हमने क़ुदरत की हर इक शै से मोहब्बत की है - ओम प्रकाश नदीम

    हमने क़ुदरत की हर इक शै से मोहब्बत की है ।और नफ़रत की हर इक बात से नफ़रत की है ।।

    12.4K reads
  4. हमें भी दिखा दो किताबों की दुनिया - ओम प्रकाश नदीम

    हमें भी दिखा दो किताबों की दुनिया ।हमारा भी मन है कि स्कूल जाएँ,

    12.4K reads
  5. ये सारे मज़हबी सियासत के आक़ा - ओम प्रकाश नदीम

    ये सारे मज़हबी सियासत के आक़ामोहब्बत के दुश्मन हैं नफ़रत के आक़ा

    12.3K reads