चुप रहा तो घुट के रह जाएगा जीने का मज़ा - ओम प्रकाश नदीम

ओम प्रकाश नदीमओम प्रकाश नदीम26 Sept 1956

3 min read · 12.4K reads

चुप रहा तो घुट के रह जाएगा जीने का मज़ा ।
रोया तो बह जाएगा सब अश्क पीने का मज़ा ।

मुफ़्त में राहत नहीं देगी हवा चालाक है,
लूट कर ले जाएगी मेरे पसीने का मज़ा ।

साल भर तक एक ही मौसम न रास आएगा अब,
अब ज़रूरत बन चुका है हर महीने का मज़ा ।

एक मंज़िल और हर मंज़िल के बाद आई नज़र,
रफ़्ता-रफ़्ता हो गया काफ़ूर जीने का मज़ा ।

वो न हो तो प्यास की हालत ही होती है कुछ और,
पशोपस में ही पड़ा रहता है पीने का मज़ा ।

लुत्फ़ मंज़िल तक पहुँचने की ललक में है ’नदीम’,
ख़त्म हो जाता है साहिल पर सफ़ीने का मज़ा ।
ओम प्रकाश नदीम
About the poet

ओम प्रकाश नदीम

View profile & all 80 Poems / Stories

More from ओम प्रकाश नदीम

  1. दिया ख़ामोश है - ओम प्रकाश नदीम

    छंद को बिगाड़ो मत, गंध को उजाड़ो मतकविता-लता के ये सुमन झर जाएंगे।

    12.4K reads
  2. सामना सूरज से है - ओम प्रकाश नदीम

    छंद को बिगाड़ो मत, गंध को उजाड़ो मतकविता-लता के ये सुमन झर जाएंगे।

    12.4K reads
  3. हमने क़ुदरत की हर इक शै से मोहब्बत की है - ओम प्रकाश नदीम

    हमने क़ुदरत की हर इक शै से मोहब्बत की है ।और नफ़रत की हर इक बात से नफ़रत की है ।।

    12.4K reads
  4. हमें भी दिखा दो किताबों की दुनिया - ओम प्रकाश नदीम

    हमें भी दिखा दो किताबों की दुनिया ।हमारा भी मन है कि स्कूल जाएँ,

    12.4K reads
  5. ये सारे मज़हबी सियासत के आक़ा - ओम प्रकाश नदीम

    ये सारे मज़हबी सियासत के आक़ामोहब्बत के दुश्मन हैं नफ़रत के आक़ा

    12.3K reads