साथ-साथ - ओम नागर

ओम नागरओम नागर20 Sept 1980

3 min read · 12.4K reads

तुम निश्चय कर लेतीं
तो यूं निरूद्देश्य न होता जीवन।

ठंूठ के माथे पर फूट आती दो कोंपलें
हथेली की रेखाओं से
निराली नहीं होती
भाग्य की कहानी।

तुम विचार लेतीं तो
यूं न धसकती चौमासे में भीत
घर-आंगनों के मांडणों पे
नहीं फिरता पानी
पिछली दीवारों पर चित्रित मोरनी
नहीं निगलती हीरों का हार।

जो दो पग रख लेती तुम साथ-साथ
तो इतनी जल्दी नहीं टूटती
सांसों की सरगम
सुलझाता झाड़ में उलझी लूगड़ी
भले ही
कांटों से भर जाते मेरे हाथ।
ओम नागर
About the poet

ओम नागर

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like