दुख - नोमान शौक़

नोमान शौक़नोमान शौक़2 Sept 1965

2 min read · 12.4K reads

1.

बुझती हुई सिगरेट
देर तक दबी रहे उंगलियों में
तो जला डालती है
स्पर्श की संवेदना

2.

मृत शरीर
कितने ही प्रिय व्यक्ति का क्यों न हो
बदबू देने लगता है
थोड़े समय बाद

3.

किसी टूटे हुए रिश्ते को
अन्तिम साँस तक संभाल कर
जीने की चाह से
बड़ी नहीं होती
कोई यातना ।
नोमान शौक़
About the poet

नोमान शौक़

View profile & all 47 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like