भटक रहा है दिमाग़ मेरा - नोमान शौक़

नोमान शौक़नोमान शौक़2 Sept 1965

2 min read · 12.4K reads

भटक रहा है दिमाग़ मेरा
मुझे मिले तो सुराग तेरा

गुलाब वाले अज़ाब निकले
भला भला सा था बाग मेरा

मैं दिल की ऐनक उतार फेंकू
मिले जो उससे दिमाग़ मेरा

न बुझ रहा है कि सो सकूँ मैं
न जल रहा है चिराग मेरा

सभी लुटाते थे जान उस पर
मगर दिल ए बददिमाग़ मेरा
नोमान शौक़
About the poet

नोमान शौक़

View profile & all 47 Poems / Stories