ज़ाए नहीं होती कभी तदबीर किसी की

निज़ाम रामपुरीनिज़ाम रामपुरी

1 min read · 12.4K reads

ज़ाए नहीं होती कभी तदबीर किसी की

मेरी सी ख़ुदाया न हो तक़दीर किसी की

नाहक़ में बिगड़ जाने की आदत ये ग़ज़ब है

साबित तो क्या कीजिए तक़्सीर किसी की

क़ासिद ये ज़बानी तिरी बातें तो सुनी हैं

तब जानूँ कि ला दे मुझे तहरीर किसी की

बे-साख़्ता पहरों ही कहा करते हैं क्या क्या

हम होते हैं और होती है तस्वीर किसी की

ऐसी तो 'निज़ाम' उन की न आदत थी वफ़ा की

वो जाने न जाने ये है तासीर किसी की

निज़ाम रामपुरी
About the poet

निज़ाम रामपुरी

View profile & all 57 Poems / Stories

More from निज़ाम रामपुरी

  1. अँगड़ाई भी वो लेने न पाए उठा के हाथ - निज़ाम रामपुरी

    अँगड़ाई भी वो लेने न पाए उठा के हाथदेखा जो मुझ को छोड़ दिए मुस्कुरा के हाथ

    12.4K reads
  2. छेड़ मंजूर है क्या आशिक-ए-दिल-गीर के साथ - निज़ाम रामपुरी

    छेड़ मंजूर है क्या आशिक-ए-दिल-गीर के साथख़त भी आया कभी तो ग़ैर की तहरीर के साथ

    12.4K reads
  3. कभी मिलते थे वो हम से ज़माना याद आता है - निज़ाम रामपुरी

    कभी मिलते थे वो हम से ज़माना याद आता हैबदल कर वज़ा छुप कर शब को आना याद आता है

    12.4K reads
  4. साफ़ बातों में तो कुदूरत है - निज़ाम रामपुरी

    साफ़ बातों में तो कुदूरत हैऔर लगावट से ज़ाहिर उल्फ़त है

    12.4K reads
  5. तुम से कुछ कहने को था भूल गया - निज़ाम रामपुरी

    तुम से कुछ कहने को था भूल गयाहाए क्या बात थी क्या भूल गया

    12.4K reads