ये अजब तुम ने निकाला सोना

निज़ाम रामपुरीनिज़ाम रामपुरी

1 min read · 12.4K reads

ये अजब तुम ने निकाला सोना

रात का जागना दिन का सोना

बख़्त-ए-ख़ुफ़्ता से तो उम्मीद नहीं

साथ होगा कभी उस का सोना

किस क़दर हिज्र में बेहोशी है

जागना भी है हमारा सोना

मुझ से तंग आ के ये बोले शब-ए-वस्ल

ये ही तुम हो तो न होगा सोना

बस दम-ए-सुब्ह सताओ न मुझे

याद वो ज़िद है वो अपना सोना

ले के अंगड़ाई लिपट जाना हाए

हाए वो साथ किसी का सोना

आप करवट तो इधर को लीजिए

जानता हूँ मैं तुम्हारा सोना

सर कहीं हाथ कहीं पाँव कहीं

ये नई धज है निराला सोना

फिर शब-ए-वस्ल हो फिर हो या-रब

जागना मेरा और उन का सोना

आँखें फूटें जो झपकती भी हों

शब-ए-तन्हाई में कैसा सोना

वो खुली आँख वो लब पर है हँसी

हम नहीं मानते ऐसा सोना

रात आँखों में गुज़र जाती है

इन दिनों है ये हमारा सोना

हाए वो वस्ल की शब का आलम

हाए वो पिछले पहर का सोना

क्या लगे आँख जो याद आए 'निज़ाम'

रख के ज़ानू पे सर उस का सोना

निज़ाम रामपुरी
About the poet

निज़ाम रामपुरी

View profile & all 57 Poems / Stories

More from निज़ाम रामपुरी

  1. अँगड़ाई भी वो लेने न पाए उठा के हाथ - निज़ाम रामपुरी

    अँगड़ाई भी वो लेने न पाए उठा के हाथदेखा जो मुझ को छोड़ दिए मुस्कुरा के हाथ

    12.4K reads
  2. छेड़ मंजूर है क्या आशिक-ए-दिल-गीर के साथ - निज़ाम रामपुरी

    छेड़ मंजूर है क्या आशिक-ए-दिल-गीर के साथख़त भी आया कभी तो ग़ैर की तहरीर के साथ

    12.4K reads
  3. कभी मिलते थे वो हम से ज़माना याद आता है - निज़ाम रामपुरी

    कभी मिलते थे वो हम से ज़माना याद आता हैबदल कर वज़ा छुप कर शब को आना याद आता है

    12.4K reads
  4. साफ़ बातों में तो कुदूरत है - निज़ाम रामपुरी

    साफ़ बातों में तो कुदूरत हैऔर लगावट से ज़ाहिर उल्फ़त है

    12.4K reads
  5. तुम से कुछ कहने को था भूल गया - निज़ाम रामपुरी

    तुम से कुछ कहने को था भूल गयाहाए क्या बात थी क्या भूल गया

    12.4K reads