वो तो यूँही कहता है कि मैं कुछ नहीं कहता

निज़ाम रामपुरीनिज़ाम रामपुरी

1 min read · 12.4K reads

वो तो यूँही कहता है कि मैं कुछ नहीं कहता

मेरा ये मक़ूला है कि मैं कुछ नहीं कहता

कह जाता है वो साफ़ हज़ारों मुझे बातें

फिर उस पे ये कहता है कि मैं कुछ नहीं कहता

ऐ दोस्तो उस शोख़ का मैं क्या कहूँ आलम

कुछ आज वो देखा है कि मैं कुछ नहीं कहता

यूँ ग़ैर सताएँ मुझे और कुछ न कहूँ मैं

मुँह मुझ को तुम्हारा है कि मैं कुछ नहीं कहता

हर बात पे क्या क्या हमें कहता है वो ज़ालिम

गर कहिए तो कहता है कि मैं कुछ नहीं कहता

बस और किया चाहते हो मुझ पे सितम क्या

सोचो तो ये थोड़ा है कि मैं कुछ नहीं कहता

क्या हाल बनाया है ग़म-ए-ग़ैर में अपना

वो आप का नक़्शा है कि मैं कुछ नहीं कहता

जुज़ मेरे किसी और को तो आप सताएँ

हाँ आप ने समझा है कि मैं कुछ नहीं कहता

ऐसा हमें कहते हो कि बस जानते हैं हम

ये आप को धोका है कि मैं कुछ नहीं कहता

क्या क्या मुझे तुम कहते हो इंसाफ़ तो कीजे

ये हौसला मेरा है कि मैं कुछ नहीं कहता

दावा करें गो और 'निज़ाम' अपने सुख़न पर

पर मुझ को ये दावा है कि मैं कुछ नहीं कहता

निज़ाम रामपुरी
About the poet

निज़ाम रामपुरी

View profile & all 57 Poems / Stories

More from निज़ाम रामपुरी

  1. अँगड़ाई भी वो लेने न पाए उठा के हाथ - निज़ाम रामपुरी

    अँगड़ाई भी वो लेने न पाए उठा के हाथदेखा जो मुझ को छोड़ दिए मुस्कुरा के हाथ

    12.4K reads
  2. छेड़ मंजूर है क्या आशिक-ए-दिल-गीर के साथ - निज़ाम रामपुरी

    छेड़ मंजूर है क्या आशिक-ए-दिल-गीर के साथख़त भी आया कभी तो ग़ैर की तहरीर के साथ

    12.4K reads
  3. कभी मिलते थे वो हम से ज़माना याद आता है - निज़ाम रामपुरी

    कभी मिलते थे वो हम से ज़माना याद आता हैबदल कर वज़ा छुप कर शब को आना याद आता है

    12.4K reads
  4. साफ़ बातों में तो कुदूरत है - निज़ाम रामपुरी

    साफ़ बातों में तो कुदूरत हैऔर लगावट से ज़ाहिर उल्फ़त है

    12.4K reads
  5. तुम से कुछ कहने को था भूल गया - निज़ाम रामपुरी

    तुम से कुछ कहने को था भूल गयाहाए क्या बात थी क्या भूल गया

    12.4K reads