वो ऐसे बिगड़े हुए हैं कई महीने से

निज़ाम रामपुरीनिज़ाम रामपुरी

1 min read · 12.4K reads

वो ऐसे बिगड़े हुए हैं कई महीने से

कि जाँ पे बन गई तंग आ गया मैं जीने से

हुए नुमूद जो पिस्ताँ तो शर्म खा के कहा

ये क्या बला है जो उठती है मेरे सीने से

वो दूर खिंच के शब-ए-वस्ल उस का ये कहना

कोई उधर ही को बैठा रहे क़रीने से

जो बोसा देते हैं तो लब बचाते हैं लब से

लिपटते भी हैं तो सीना चुरा के सीने से

वो साथ सोना किसी का वो गर्म-जोशी हाए

नमी वो जिस्म की चोली वो तर पसीने से

ख़ुशी यही है कि इक दिन तो ग़म से छूटेंगे

न मौत आए तो क्या हासिल ऐसे जीने से

वो नीची नीची निगाहों से देखना मुझ को

वो प्यार तकिए को करना लगा के सीने से

यही वो राह है जो दिल से दिल को होती है

हुसूल कौन सा चाक-ए-जिगर के सीने से

मैं और कुछ नहीं कहता मगर ये सुन रखिए

अदू का दिल है लबालब हसद से कीने से

ख़ुदा की शान है ये बात और मुँह उन का

'निज़ाम' फिर करूँ तौबा शराब पीने से

निज़ाम रामपुरी
About the poet

निज़ाम रामपुरी

View profile & all 57 Poems / Stories

More from निज़ाम रामपुरी

  1. अँगड़ाई भी वो लेने न पाए उठा के हाथ - निज़ाम रामपुरी

    अँगड़ाई भी वो लेने न पाए उठा के हाथदेखा जो मुझ को छोड़ दिए मुस्कुरा के हाथ

    12.4K reads
  2. छेड़ मंजूर है क्या आशिक-ए-दिल-गीर के साथ - निज़ाम रामपुरी

    छेड़ मंजूर है क्या आशिक-ए-दिल-गीर के साथख़त भी आया कभी तो ग़ैर की तहरीर के साथ

    12.4K reads
  3. कभी मिलते थे वो हम से ज़माना याद आता है - निज़ाम रामपुरी

    कभी मिलते थे वो हम से ज़माना याद आता हैबदल कर वज़ा छुप कर शब को आना याद आता है

    12.4K reads
  4. साफ़ बातों में तो कुदूरत है - निज़ाम रामपुरी

    साफ़ बातों में तो कुदूरत हैऔर लगावट से ज़ाहिर उल्फ़त है

    12.4K reads
  5. तुम से कुछ कहने को था भूल गया - निज़ाम रामपुरी

    तुम से कुछ कहने को था भूल गयाहाए क्या बात थी क्या भूल गया

    12.4K reads