तुम्हें हाँ किसी से मोहब्बत कहाँ है

निज़ाम रामपुरीनिज़ाम रामपुरी

1 min read · 12.4K reads

तुम्हें हाँ किसी से मोहब्बत कहाँ है

ज़रा देखिए तो वो सूरत कहाँ है

भला अब किसी से सुनो बात क्या तुम

तुम्हें अपनी बातों से फ़ुर्सत कहाँ है

हर इक बात पर रोए से देते हो अब

वो शोख़ी कहाँ वो शरारत कहाँ है

पड़े रहते हो पहरों ही मुँह लपेटे

वो जल्सा कहाँ है वो सोहबत कहाँ है

कोई कुछ कहे अब तुम्हें कुछ न बोलो

वो तेज़ी कहाँ वो ज़राफ़त कहाँ है

वो लग चलना हर इक से आफ़त तुम्हारा

वो तुंदी वो शोख़ी वो फ़रहत कहाँ है

कोई जानता भी नहीं अब तो तुम को

वो पहली सी ख़ुश्बू में शोहरत कहाँ है

तुम्हीं देखो और ग़ैर की बातें सुनना

वो शान अब कहाँ है वो शौकत कहाँ है

तुम्हें हो अदू ही का मिलना मुबारक

अदू की सी हम में लियाक़त कहाँ है

'निज़ाम' आप ही आप आएगा याँ पर

यहाँ रश्क सहने की ताक़त कहाँ है

निज़ाम रामपुरी
About the poet

निज़ाम रामपुरी

View profile & all 57 Poems / Stories

More from निज़ाम रामपुरी

  1. अँगड़ाई भी वो लेने न पाए उठा के हाथ - निज़ाम रामपुरी

    अँगड़ाई भी वो लेने न पाए उठा के हाथदेखा जो मुझ को छोड़ दिए मुस्कुरा के हाथ

    12.4K reads
  2. छेड़ मंजूर है क्या आशिक-ए-दिल-गीर के साथ - निज़ाम रामपुरी

    छेड़ मंजूर है क्या आशिक-ए-दिल-गीर के साथख़त भी आया कभी तो ग़ैर की तहरीर के साथ

    12.4K reads
  3. कभी मिलते थे वो हम से ज़माना याद आता है - निज़ाम रामपुरी

    कभी मिलते थे वो हम से ज़माना याद आता हैबदल कर वज़ा छुप कर शब को आना याद आता है

    12.4K reads
  4. साफ़ बातों में तो कुदूरत है - निज़ाम रामपुरी

    साफ़ बातों में तो कुदूरत हैऔर लगावट से ज़ाहिर उल्फ़त है

    12.4K reads
  5. तुम से कुछ कहने को था भूल गया - निज़ाम रामपुरी

    तुम से कुछ कहने को था भूल गयाहाए क्या बात थी क्या भूल गया

    12.4K reads