तिरे आगे अदू को नामा-बर मारा तो क्या मारा

निज़ाम रामपुरीनिज़ाम रामपुरी

1 min read · 12.4K reads

तिरे आगे अदू को नामा-बर मारा तो क्या मारा

न मारा जाँ से जिस दम उस को गर मारा तो क्या मारा

अगर दिल मारते अपना तो क्यूँ ये ज़िल्लतें पाते

तिरी ख़्वाहिश में ज़ालिम हम ने सर मारा तो क्या मारा

वो मारें क़हक़हा सुन कर मिरी सीना-ज़नी का हाल

इधर मारा तो क्या मारा उधर मारा तो क्या मारा

तुम्हारे हाथ तो ले लेता अपने हाथ से हैहात

दुपट्टे से जो पहोंचे बाँध कर मारा तो क्या मारा

न देखो दूर से ही मुझ को इन टेढ़ी निगाहों से

किसी को तीर तुम ने फेंक कर मारा तो क्या मारा

सबा ये कब जलन होती जो शाम-ए-हिज्र गुल होती

तपांचा शम्अ को वक़्त-ए-सहर मारा तो क्या मारा

हुआ है मेरी रुस्वाई से तेरे हुस्न का शोहरा

जो मुझ को जाँ से ऐ बेदाद-गर मारा तो क्या मारा

तिरी दूरी में बे-तासीर गर रोए तो क्या रोए

तिरी फ़ुर्क़त में नारा बे-असर मारा तो क्या मारा

कहीं होता है दिल का जोश-ए-सौदा कम अबस रगज़न

रगों में मेरी तू ने नेश्तर मारा तो क्या मारा

'निज़ाम' इस नफ़्स-ए-अम्मारा की गर्दन भी कभी तोड़ी

जवाँ-मर्दी का दम तुम ने अगर मारा तो क्या मारा

निज़ाम रामपुरी
About the poet

निज़ाम रामपुरी

View profile & all 57 Poems / Stories

More from निज़ाम रामपुरी

  1. अँगड़ाई भी वो लेने न पाए उठा के हाथ - निज़ाम रामपुरी

    अँगड़ाई भी वो लेने न पाए उठा के हाथदेखा जो मुझ को छोड़ दिए मुस्कुरा के हाथ

    12.4K reads
  2. छेड़ मंजूर है क्या आशिक-ए-दिल-गीर के साथ - निज़ाम रामपुरी

    छेड़ मंजूर है क्या आशिक-ए-दिल-गीर के साथख़त भी आया कभी तो ग़ैर की तहरीर के साथ

    12.4K reads
  3. कभी मिलते थे वो हम से ज़माना याद आता है - निज़ाम रामपुरी

    कभी मिलते थे वो हम से ज़माना याद आता हैबदल कर वज़ा छुप कर शब को आना याद आता है

    12.4K reads
  4. साफ़ बातों में तो कुदूरत है - निज़ाम रामपुरी

    साफ़ बातों में तो कुदूरत हैऔर लगावट से ज़ाहिर उल्फ़त है

    12.4K reads
  5. तुम से कुछ कहने को था भूल गया - निज़ाम रामपुरी

    तुम से कुछ कहने को था भूल गयाहाए क्या बात थी क्या भूल गया

    12.4K reads