जो चुप रहूँ तो बताएँ वो घुँगनियाँ मुँह में

निज़ाम रामपुरीनिज़ाम रामपुरी

1 min read · 12.4K reads

जो चुप रहूँ तो बताएँ वो घुँगनियाँ मुँह में

जो कुछ कहूँ तो कहें क़ैंची है ज़बाँ मुँह में

ये एक बात है क़ासिद जो भेजता हूँ तुझे

वगरना दिल में जो उन के है वो यहाँ मुँह में

ज़मीं का कर दिया पैवंद हम को ऐ ज़ालिम!

न अब भी ख़ाक पड़े तेरे आसमाँ मुँह में

न कान रख के किसी ने सुनी हज़ार अफ़्सोस

तमाम उम्र रही ग़म की दास्ताँ मुँह में

वो ऐसे बिगड़े हुए हैं कि दाँत पीसते हैं

हम ऐसे चुप हैं कि गोया नहीं ज़बाँ मुँह में

ये बात क्या है जो होंटों में बड़बड़ाते हो

कहो न शौक़ से जो आए मेरी जाँ मुँह में

डरो असर से ख़ुदा जाने क्या हो क्या कुछ हो

घुटा हुआ है अभी आह का धुआँ मुँह में

कभी गिराने न दो आँसू हाल पर मेरे

लो आओ पानी तो टपकाओ मेरी जाँ मुँह में

ज़बान पर है ये किस किस की तज़्किरा अपना

पड़ी है बात न मेरी कहाँ कहाँ मुँह में

फिर ऐसे वादे से तस्कीं हो किस तरह मेरी

''नहीं'' है दिल में तुम्हारे अगर है ''हाँ'' मुँह में

उसी का ध्यान है जब तक कि तन में जाँ है 'निज़ाम'

उसी का ज़िक्र है जब तक कि है ज़बाँ मुँह में

निज़ाम रामपुरी
About the poet

निज़ाम रामपुरी

View profile & all 57 Poems / Stories

More from निज़ाम रामपुरी

  1. अँगड़ाई भी वो लेने न पाए उठा के हाथ - निज़ाम रामपुरी

    अँगड़ाई भी वो लेने न पाए उठा के हाथदेखा जो मुझ को छोड़ दिए मुस्कुरा के हाथ

    12.4K reads
  2. छेड़ मंजूर है क्या आशिक-ए-दिल-गीर के साथ - निज़ाम रामपुरी

    छेड़ मंजूर है क्या आशिक-ए-दिल-गीर के साथख़त भी आया कभी तो ग़ैर की तहरीर के साथ

    12.4K reads
  3. कभी मिलते थे वो हम से ज़माना याद आता है - निज़ाम रामपुरी

    कभी मिलते थे वो हम से ज़माना याद आता हैबदल कर वज़ा छुप कर शब को आना याद आता है

    12.4K reads
  4. साफ़ बातों में तो कुदूरत है - निज़ाम रामपुरी

    साफ़ बातों में तो कुदूरत हैऔर लगावट से ज़ाहिर उल्फ़त है

    12.4K reads
  5. तुम से कुछ कहने को था भूल गया - निज़ाम रामपुरी

    तुम से कुछ कहने को था भूल गयाहाए क्या बात थी क्या भूल गया

    12.4K reads