धुंध-सी छाई हुई है आज घर के सामने - नित्यानन्द तुषार

नित्यानन्द तुषारनित्यानन्द तुषार

3 min read · 12.4K reads

धुंध-सी छाई हुई है आज घर के सामने
कुछ नज़र आता नहीं है अब नज़र के सामने

सिर कटाओ या हमारे सामने सजदा करो
शर्त ये रख दी गई है हर बशर के सामने

सोचता हूँ क्यूँ अदालत ने बरी उसको किया
क़त्ल करके जो गया सारे नगर के सामने

देर तक देखा मुझे और फिर किसी ने ये कहा
आज तो मुझको पढ़ो, मैं हूँ नज़र के सामने

कल सड़क पर मर गए थे ठंड से कुछ आदमी
देश की उन्नति बताते पोस्टर के सामने

लौटना मत बीच से पूरा करो अपना सफ़र
हल करो वो मुश्किलें जो हैं डगर के सामने
नित्यानन्द तुषार
About the poet

नित्यानन्द तुषार

View profile & all 15 Poems / Stories

More from नित्यानन्द तुषार

  1. दूरियों के दिन - नित्यानन्द तुषार

    जन्म- 31-10-1963जन्म स्थान : ग्राम देवटा, सिकन्दराबाद, बुलन्दशहर, उत्तर प्रदेश, भारत।

    12.4K reads
  2. सितम की उम्र छोटी है - नित्यानन्द तुषार

    जन्म- 31-10-1963जन्म स्थान : ग्राम देवटा, सिकन्दराबाद, बुलन्दशहर, उत्तर प्रदेश, भारत।

    12.4K reads
  3. वो ज़माने अब कहाँ - नित्यानन्द तुषार

    जन्म- 31-10-1963जन्म स्थान : ग्राम देवटा, सिकन्दराबाद, बुलन्दशहर, उत्तर प्रदेश, भारत।

    12.4K reads
  4. हम कहाँ हैं ? - नित्यानन्द तुषार

    जन्म- 31-10-1963जन्म स्थान : ग्राम देवटा, सिकन्दराबाद, बुलन्दशहर, उत्तर प्रदेश, भारत।

    12.4K reads
  5. अगर साथ दो - नित्यानन्द तुषार

    जन्म- 31-10-1963जन्म स्थान : ग्राम देवटा, सिकन्दराबाद, बुलन्दशहर, उत्तर प्रदेश, भारत।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like