पौने दो घंटे - निशांत

निशांतनिशांत

3 min read · 12.4K reads

आधा घंटा
चुरा लिया है मैंने सुबह के समय में
समाचार-पत्र पढ़ने के लिए

एक घंटा चुरा लिया है मैंने
दोपहर की कार्यावधि के बीच से
कहानियों को पढ़ने के लिए

पन्द्रह मिनट और चुरा लिए हैं मैंने
अपनी नींद से
कविताओं के लिए

इस तरह
पंखे की तरह दौड़ती हुई ज़िन्दगी में से
प्रतिदिन चुरा लेता हूँ मैं
पौने दो घंटे क़िताबों के लिए

इन पौने दो घंटे ही
रहता हूँ मैं मनुष्य
बाक़ी समय पंखा, रेलगाड़ी, हवाई जहाज़, कंप्यूटर
और ई-मेल में तब्दील रहता हूँ
एक गंतव्य से दूसरे
और दूसरे से फिर-फिर पहले की तरफ़
दौड़ लगाते हुए
निशांत
About the poet

निशांत

View profile & all 42 Poems / Stories

More from निशांत

  1. अट्ठाइस साल की उम्र में - निशांत

    भरोसा था जिन पर,मुसीबत में साथ छोड़ा,

    12.4K reads
  2. जवान होते हुए लड़के का कबूलनामा - निशांत

    जन्म व बचपनउत्तर प्रदेश राज्य के बस्ती जिले में चार अक्टूबर 1978 को जन्मे बालक को ‘मिठाईलाल’ के नाम से पुकारा गया । इसी बालक का स्कूल में दाखिल हुआ तो हाजिरी रजिस्टंर में नाम अंकित किया गया ‘बिजय कुमार साव’ । सोलह साल की उम्र में 1993 में पहली कविता जनसत्ता में प्रकाशित हुई तो कवि का नाम ‘बिजय कुमार साव’ नही था, ‘मिठाईलाल’ ही था । कुछ दिन इसी नाम से कविताएँ छपती और प्रशंसित होती रहीं।बाद में इसे कवि-आलोचक अशोक वाजपेयी के सुझाव पर बदल दिया और निशांत नाम से कविता करने लगे।

    12.4K reads
  3. जी हाँ, लिख रहा हूँ - निशांत

  4. कामरेड, मैं तुम से प्यार करती हूं - निशांत

    उस दिनतुम्हारे चेहरे पर उदासी थी,

    12.4K reads
  5. इकतीस की उम्र में - निशांत

    उस दिनतुम्हारे चेहरे पर उदासी थी,

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like