केदारनाथ सिंह को पढ़ते हुए - निशांत

निशांतनिशांत

5 min read · 12.4K reads

फ़र्क पड़ता है, केदार
तुमने जहाँ लिखा है प्यार
वहाँ लिख दो सड़क
फ़र्क क्या पड़ता है

बस्ती में एक लड़की
रस्सी से झूलते हुए पाई जाती है, केदार
उसके प्रेमी ने कहा था
फ़र्क नहीं पड़ता
यह मेरे युग का मुहावरा है

तुम्हारी आँखों में बैठा हुआ सच
मेरी आँखों में बैठे हुए सच जैसा नहीं है, केदार

फ़र्क पड़ता है

राह चलते हुए
कभी भी रोककर मांगा जा सकता है पहचान-पत्र
अब कभी भी वापस आने पर घर नहीं कहता धन्यवाद
पिता की आँखों में टंगी रहती है पृथ्वी जैसी लम्बी बड़ी उदासी

घिस चुकी होती है घंटे की मोहड़ियाँ
एक अदद बहाली की तलाश में
कई बार हो चुके होते हैं हम बाघ
अपने ही दाढ़ से अलग करते है अपना टंगा हुआ घर

फ़र्क पड़ता है, केदार
उन्नीस सौ चौंसठ और दो हज़ार चार में
यानि कुल चालीस वर्षों का फर्क पड़ता है केदार
एक बूढ़े और एक जवान में।

( केदारनाथ सिंह की पंक्तियों को उद्धृत करते हुए}
निशांत
About the poet

निशांत

View profile & all 42 Poems / Stories

More from निशांत

  1. अट्ठाइस साल की उम्र में - निशांत

    भरोसा था जिन पर,मुसीबत में साथ छोड़ा,

    12.4K reads
  2. जवान होते हुए लड़के का कबूलनामा - निशांत

    जन्म व बचपनउत्तर प्रदेश राज्य के बस्ती जिले में चार अक्टूबर 1978 को जन्मे बालक को ‘मिठाईलाल’ के नाम से पुकारा गया । इसी बालक का स्कूल में दाखिल हुआ तो हाजिरी रजिस्टंर में नाम अंकित किया गया ‘बिजय कुमार साव’ । सोलह साल की उम्र में 1993 में पहली कविता जनसत्ता में प्रकाशित हुई तो कवि का नाम ‘बिजय कुमार साव’ नही था, ‘मिठाईलाल’ ही था । कुछ दिन इसी नाम से कविताएँ छपती और प्रशंसित होती रहीं।बाद में इसे कवि-आलोचक अशोक वाजपेयी के सुझाव पर बदल दिया और निशांत नाम से कविता करने लगे।

    12.4K reads
  3. जी हाँ, लिख रहा हूँ - निशांत

  4. कामरेड, मैं तुम से प्यार करती हूं - निशांत

    उस दिनतुम्हारे चेहरे पर उदासी थी,

    12.4K reads
  5. इकतीस की उम्र में - निशांत

    उस दिनतुम्हारे चेहरे पर उदासी थी,

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like