अखबार बेचती लड़की - निर्मला पुतुल

निर्मला पुतुलनिर्मला पुतुल6 Sept 1972

4 min read · 12.4K reads

अखबर बेचती लड़की
अखबार बेच रही है या खबर बेच रही है
यह मैं नहीं जानती
लेकिन मुझे पता है कि वह
रोटी के लिए अपनी आवाज बेच रही है

अखबार में फोटो छपा है
उस जैसी बदहाल कई लड़कियों का
जिससे कुछ-कुछ उसका चेहरा मिलता है
कभी-कभी वह तस्वीर देखती है
कभी अपने आप को देखती है
तो कभी अपने ग्राहकों को

वह नहीं जानती है कि आज के अखबार की
ताजा खबर क्या है
वह जानती है तो सिर्फ यह कि
कल एक पुलिस वाले ने
भद्दा मजाक करते हुए धमकाया था
वह इस बात से अंजान है कि वह अखबार नहीं
अपने आप को बेच रही है
क्योंकि अखबार में उस जैसी
कई लड़कियों की तस्वीर छपी है
जिससे उसका चेहरा मिलता है!

(निर्मला पुतुल की प्रकाशनाधीन पुस्तक ‘फूटेगा नया विद्रोह’ से साभार)
निर्मला पुतुल
About the poet

निर्मला पुतुल

View profile & all 30 Poems / Stories