गज़ा पट्टी-2 - निर्मला गर्ग

निर्मला गर्गनिर्मला गर्ग

3 min read · 12.4K reads

इस्त्राइल तांडव कर रहा है
गज़ा मृत्यु-क्षेत्र में तब्दील हो रहा है
बुश तो हमेशा अत्याचारियों के साथ रहे
पर तुम ?
तुम बराक हुसैन ओबामा !
तुमने भी कुछ नहीं कहा
कुछ नहीं किया

श्वेत श्याम
अमेरिका के दो चेहरे नहीं
दो नीतियाँ नहीं
दो दृष्टिकोण नहीं
सामाज्यवाद के एक ही सिक्के के दो पहलू हैं
शायद
बुश और ओबामा !

                         
 रचनाकाल : 2009
निर्मला गर्ग
About the poet

निर्मला गर्ग

View profile & all 41 Poems / Stories