कितना प्यार - निरंकार देव सेवक

निरंकार देव सेवकनिरंकार देव सेवक19 Sept 1919 – 29 Sept 1994

2 min read · 12.4K reads

मुन्ना पूछ रहा था माँ से-
‘‘मुझको करतीं कितना प्यार?’’
माँ बोली, ‘‘कोई भी माता
कर सकती हो जितना प्यार!’’
मुन्ना रूठ गया यह सुनकर
‘‘बस, इतना थोड़ा-सा प्यार!’’
वह बोली, ‘‘बेटे, तुझ पर तो
मेरा सब कुछ है बलिहार!
लेकिन तू भी बता कि मुझको
करता है तू कितना प्यार?’’
दोनों हाथों को फैलाकर
मुन्ना बोला, ‘‘इतना प्यार!’’
निरंकार देव सेवक
About the poet

निरंकार देव सेवक

View profile & all 21 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like