शोर में - नीरज दइया

नीरज दइयानीरज दइया22 Sept 1968

3 min read · 12.4K reads

यहाँ वर्षों बाद
वापस लौटा हूँ
क्यों चाहता हूँ देखना -
वह घर-गली-आंगन
अब क्या लेना-देना
उस बीते वक़्त के निशानों से ।

सब कुछ बदल गया
जब बदलता है वक़्त
तब नहीं करता
किसी मन की परवाह ।

अच्छा है मित्र
तू पुष्ट कर रहा है कविता को
इस शोर में
तुम्हारे जैसों के दम पर ही
बुद्धुओं के सींग-पूँछ
अखंड हैं ।
लोग कविता को
बुद्धुओं के सींग-पूँछ समझते हैं !


अनुवाद : स्वयं कवि द्वारा
नीरज दइया
About the poet

नीरज दइया

View profile & all 18 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like