घर - नीरज दइया

नीरज दइयानीरज दइया22 Sept 1968

2 min read · 12.3K reads

तुमने और मैंने पाला
हजार-हजार रंगों का
एक सपना ।

तुम्हारी और मेरी निगाहों का
तुम्हारे और मेरे ख्वाबों का
एक घर हो
जो अब धरती पर
नहीं बनेगा कभी ।

मां कहती है-
बेवकूफी है
घर होते बियाबान में भटकना ।
आग लगा दो-
ऐसे नुगरे सपनों को
जो थका डालते हैं
और करवाते हैं
व्यर्थ यात्रा ।

अनुवाद : मदन गोपाल लढ़ा
नीरज दइया
About the poet

नीरज दइया

View profile & all 18 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like