पंद्रह वर्ष - नीलोत्पल

नीलोत्पलनीलोत्पल23 Sept 1975

4 min read · 12.4K reads

पंद्रह साल हो गए शब्दों के साथ

पंद्रह वर्ष किसी पक्षी के लिए
इतनी ही बार मृत्यु की
अविकट प्रतीक्षा है

हर सुबह के अंतिम छोर पर
दीपक की लौ धुंधवाती है
अँधेरा दब जाता है रोशनी के भीतर

प्रेम अगर स्फुरण है तो
तुम एक अस्पष्ट तस्वीर
जो बाद के वर्षो में भी
अटकी रह जाओगी
सारी दीवारें ढह जाने पर

कोयले उदीप्त है गहरी खामोशी में
राख कोयले की अंतिम प्रतिज्ञा है
भीतर की राख नहीं मिटती

मछुआरों के गीत सुनाई पड़ते हैं
आते-जाते लहरों को साध लिया है उन्होंने
जाल का सम्मोहर टूटता है
मछलियों की गंध जीवन की महक है

पारदर्शी परदा गिरता है
पहाड़ों के पार अचीन्हें रेखांकन है
समय गुजरता है
शब्दों को पता हैं वे हमेशा मृत्यु के निकट होते हैं
नीलोत्पल
About the poet

नीलोत्पल

View profile & all 38 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like