क्या करूँ मैं - निलय उपाध्याय

निलय उपाध्यायनिलय उपाध्याय28 Sept 1963

2 min read · 12.4K reads

पत्नी घर में नहीं और रुपए भी नहीं
और समान ज़रूरी-कहीं तो जाना ही होगा
इस घर के लिए आज

अरे!
यह तो मैं सोच भी नहीं सकता था कि
दुकानदार चलकर आएगा मेरे घर,
कहेगा- नमस्कार
वो जो आपकी मैडम हैं, बोल गई थीं कुछ सामान

रजिस्टर को भी देख लें, इसमें लिखा है
आपका ही नाम...।
निलय उपाध्याय
About the poet

निलय उपाध्याय

View profile & all 28 Poems / Stories