तूफाँ से थपेड़ों के सहारे निकल आये - नज़ीर बनारसी

नज़ीर बनारसीनज़ीर बनारसी25 Sept 1909 – 23 Sept 1996

4 min read · 12.4K reads

तूफाँ से थपेड़ों के सहारे निकल आये
डूबे थे बुरी तरह से बारे निकल आये

पत्थर पे पड़ी चोट शरारे [1] निकल आये
बेदर्द भी हमदर्द हमारे निकल आये

अब तक कोई तस्कीन [2] की सूरत नहीं निकली
दिन ढल गया शाम आ गयी तारे निकल आये

उनको किसी हालत में न बख्शेगा किनारा
औरों को डुबो कर जो किनारे निकल आये

देखे तो कोई मोजजा-ए-रब्ते मुहब्बत [3]
उन आँखों से आज अश्क हमारे निकल आये

जो चाहो करो आज से दुनिया है तुम्हारी
अपना जिन्हें समझा वो तुम्हारे निकल आये

खुद मिल गये उस बुत से मुझे करके नसीहत
वाइज [4] भी खुदा ही के सँवारे निकल आये

इक ऐसे बुजुर्ग आज ’नजीर’ आ गये पीने
मैखाने से हम शर्म के मारे निकल आये
नज़ीर बनारसी
About the poet

नज़ीर बनारसी

View profile & all 103 Poems / Stories

More from नज़ीर बनारसी

  1. बुतख़ाना नया है न ख़ुदाख़ाना नया है - नज़ीर बनारसी

    बुतख़ाना नया है न ख़ुदाख़ाना नया हैजज़्बा है अक़ीदत[1] का जो रोज़ाना नया है

    12.4K reads
  2. इक रात में सौ बार जला और बुझा हूँ - नज़ीर बनारसी

    इक रात में सौ बार जला और बुझा हूँमुफ़लिस का दिया हूँ मगर आँधी से लड़ा हूँ

    12.3K reads
  3. ख़मे मेहराबे हरम भी ख़मे अब्रू तो नहीं - नज़ीर बनारसी

    ख़मे मेहराबे हरम भी ख़मे अबू तो नहींकहीं काबे में भी काशी के सनम तू तो नहीं

    12.4K reads
  4. बुझा है दिल भरी महफिल को रौशनी देकर - नज़ीर बनारसी

    बुझा है दिल भरी महफ़िल में रौशनी देकरमरूँगा भी तो हज़ारों को ज़िन्दगी देकर

    12.3K reads
  5. हर गाम पे हुशियार बनारस की गली में - नज़ीर बनारसी

    बनारस की गलीहर गाम पे हुशियार बनारस की गली में

    12.4K reads