मिल के इक दीवाने को आये हैं समझाने कई - नज़ीर बनारसी

नज़ीर बनारसीनज़ीर बनारसी25 Sept 1909 – 23 Sept 1996

4 min read · 12.4K reads

मिल के इक दीवाने को आये है समझाने कई
पहले मैं दिवाना था और अब हैं दिवाने कई

किस तरह वह दिन भुलाऊँ जिस बुरे दिन का शरीक
एक भी अपना नहीं था और बेगाने कई

क्या हमारे दौर के कुछ पीने वाले उठ गये
आज खाली क्यों नजर आते हैं पैमाने कई

एक दिवाना उठा ऐसा वतन की ख़ाक से
जिसने तन्हा कर दिये आबाद वीराने कई

मुझ को चुप रहना पड़ा सिर्फ आपका मुँह देखकर
वरना महफिल में थे मेरे जाने-पहचाने कई

मुझको राहे-रास्त [1] पर क्या लाइयेगा मोहतरम
आप के जाते ही आ जाते हैं बहकाने कई

एक ही पत्थर लगे है। हर इवादतगाह में
गढ़ लिये हैं एक बुत के सब ने अफसाने कई

मैं वो काशी का मुसलमाँ हूँ कि जिसको ऐ ’नजीर’
अपने घेरे में लिये रहते है बुतखाने कई ।
नज़ीर बनारसी
About the poet

नज़ीर बनारसी

View profile & all 103 Poems / Stories

More from नज़ीर बनारसी

  1. बुतख़ाना नया है न ख़ुदाख़ाना नया है - नज़ीर बनारसी

    बुतख़ाना नया है न ख़ुदाख़ाना नया हैजज़्बा है अक़ीदत[1] का जो रोज़ाना नया है

    12.4K reads
  2. इक रात में सौ बार जला और बुझा हूँ - नज़ीर बनारसी

    इक रात में सौ बार जला और बुझा हूँमुफ़लिस का दिया हूँ मगर आँधी से लड़ा हूँ

    12.3K reads
  3. ख़मे मेहराबे हरम भी ख़मे अब्रू तो नहीं - नज़ीर बनारसी

    ख़मे मेहराबे हरम भी ख़मे अबू तो नहींकहीं काबे में भी काशी के सनम तू तो नहीं

    12.4K reads
  4. बुझा है दिल भरी महफिल को रौशनी देकर - नज़ीर बनारसी

    बुझा है दिल भरी महफ़िल में रौशनी देकरमरूँगा भी तो हज़ारों को ज़िन्दगी देकर

    12.3K reads
  5. हर गाम पे हुशियार बनारस की गली में - नज़ीर बनारसी

    बनारस की गलीहर गाम पे हुशियार बनारस की गली में

    12.4K reads