करते हैं खत्म गम का फ़साना यहाँ से हम - नज़ीर बनारसी

नज़ीर बनारसीनज़ीर बनारसी25 Sept 1909 – 23 Sept 1996

3 min read · 12.4K reads

करते है खत्म गम का फसाना यहाँ से हम
सुन भी सको तो कह न सकेंगे जवाँ से हम

दोनों तरफ है मुहरे खामोशी लगी हुई
कुछ बदगुमाँ से वो हैं तो कुछ बदगुमाँ से हम

दुनिया है इक पड़ाव मुसाफिर के वास्ते
इक रात साँस ले के चलेंगे यहाँ से हम

ऐ जिन्दगी यहाँ भी न आराम मिल सका
फिर ले के चल वहीं पे चले थे जहाँ से हम

आवाज गुम है मस्जिदों-मंदिर के शोर में
अब सोचते हैं उनको पुकारें कहाँ से हम

पीकर जरा नसीब की मेराज [1] देखिए
लाये हैं अपने शहर की ऊँची दुकाँ से हम

है आये दिन ’नजीर’ वफा [2] का मुतालबा [3]
तंग आ गए हैं रोज के इस इम्तिहाँ से हम
नज़ीर बनारसी
About the poet

नज़ीर बनारसी

View profile & all 103 Poems / Stories

More from नज़ीर बनारसी

  1. बुतख़ाना नया है न ख़ुदाख़ाना नया है - नज़ीर बनारसी

    बुतख़ाना नया है न ख़ुदाख़ाना नया हैजज़्बा है अक़ीदत[1] का जो रोज़ाना नया है

    12.4K reads
  2. इक रात में सौ बार जला और बुझा हूँ - नज़ीर बनारसी

    इक रात में सौ बार जला और बुझा हूँमुफ़लिस का दिया हूँ मगर आँधी से लड़ा हूँ

    12.3K reads
  3. ख़मे मेहराबे हरम भी ख़मे अब्रू तो नहीं - नज़ीर बनारसी

    ख़मे मेहराबे हरम भी ख़मे अबू तो नहींकहीं काबे में भी काशी के सनम तू तो नहीं

    12.4K reads
  4. बुझा है दिल भरी महफिल को रौशनी देकर - नज़ीर बनारसी

    बुझा है दिल भरी महफ़िल में रौशनी देकरमरूँगा भी तो हज़ारों को ज़िन्दगी देकर

    12.3K reads
  5. हर गाम पे हुशियार बनारस की गली में - नज़ीर बनारसी

    बनारस की गलीहर गाम पे हुशियार बनारस की गली में

    12.4K reads