हरदम मिरी अजल [1] मिरे सर पर खड़ी रही
निगरानि-ऐ-हयात [2] भी कितनी कड़ी रही
पीछा न उनकी जुल्फें परीशाँ से छुट सका
उनकी बला भी मरे ही पीछे पड़ी रही
फुरकत [3] की शब अदाये तमन्ना न पूछिये
इक हूर थी जो सर को झुकाये खड़ी रही
मिलते थे तो चैन न मिलता था बिन मिले
दिल में पड़ी लकीर तो बरसों पड़ी रही
हसरत के देने वाले अमानत सहेज ले
जैसी मिली थी वैसी की वैसी पड़ी रही
मैख्वारों [4] में वो हज़रते ज़ाहिद न थे ’नजीर’
रिन्दों में हाथ बॉंध के तोबा खड़ी रही
निगरानि-ऐ-हयात [2] भी कितनी कड़ी रही
पीछा न उनकी जुल्फें परीशाँ से छुट सका
उनकी बला भी मरे ही पीछे पड़ी रही
फुरकत [3] की शब अदाये तमन्ना न पूछिये
इक हूर थी जो सर को झुकाये खड़ी रही
मिलते थे तो चैन न मिलता था बिन मिले
दिल में पड़ी लकीर तो बरसों पड़ी रही
हसरत के देने वाले अमानत सहेज ले
जैसी मिली थी वैसी की वैसी पड़ी रही
मैख्वारों [4] में वो हज़रते ज़ाहिद न थे ’नजीर’
रिन्दों में हाथ बॉंध के तोबा खड़ी रही








