हर तबस्सुम एक तोहमत हर हँसी इल्जाम है - नज़ीर बनारसी

नज़ीर बनारसीनज़ीर बनारसी25 Sept 1909 – 23 Sept 1996

5 min read · 12.4K reads

हर तबस्सुम एक तोहमत हर हॅँसी इल्जाम है
जिन्दगी के देने वाले जिन्दगी बदनाम है

हमको क्या मालूम कैसी सुबह कैसी शाम है
जिन्दगी इक कर्ज़ है, भरना हमारा काम है

मैं हँू और घर की उदासी है, सुकूते शाम [1] है
जिन्दगी ये है तो आखिर मौत किसका नाम है

मेरी हर लगजिश [2] में थे तुम भी बराबर के शरीक
बन्दा परवर सिर्फ बन्दे ही पे क्यों इल्जाम है

मुझको है शर्मिन्दगी इसकी कि मेरे साथ-साथ
कातिबे तकदीर [3] तेरा भी कलम बदनाम है

सर तुम्हारे दर पे रखना फर्ज था, सर रख दिया
आबरू रखना न रखना ये तुम्हारा काम है

क्या कोठ्र ईनाम भी लेता है वापस ऐ खुदा
जिन्दगी लेता है क्यों वापस अगर ईनाम है

जिन्दगी का बोझ उठा लेना हमारा काम था
हमको अब मंज़िल पे पहुँचाना तुम्हारा काम है

खुशनसीबी ये कि खत से खैरियत पूछी गयी
बदनसीबी ये कि खत भी दूसरे के नाम है

क्या नुमायाँ चूक साकी से हुठ है ऐ ’नजीर’
उसको भूला है सरे फेहरिस्त जिसका नाम है
नज़ीर बनारसी
About the poet

नज़ीर बनारसी

View profile & all 103 Poems / Stories

More from नज़ीर बनारसी

  1. बुतख़ाना नया है न ख़ुदाख़ाना नया है - नज़ीर बनारसी

    बुतख़ाना नया है न ख़ुदाख़ाना नया हैजज़्बा है अक़ीदत[1] का जो रोज़ाना नया है

    12.4K reads
  2. इक रात में सौ बार जला और बुझा हूँ - नज़ीर बनारसी

    इक रात में सौ बार जला और बुझा हूँमुफ़लिस का दिया हूँ मगर आँधी से लड़ा हूँ

    12.3K reads
  3. ख़मे मेहराबे हरम भी ख़मे अब्रू तो नहीं - नज़ीर बनारसी

    ख़मे मेहराबे हरम भी ख़मे अबू तो नहींकहीं काबे में भी काशी के सनम तू तो नहीं

    12.4K reads
  4. बुझा है दिल भरी महफिल को रौशनी देकर - नज़ीर बनारसी

    बुझा है दिल भरी महफ़िल में रौशनी देकरमरूँगा भी तो हज़ारों को ज़िन्दगी देकर

    12.4K reads
  5. हर गाम पे हुशियार बनारस की गली में - नज़ीर बनारसी

    बनारस की गलीहर गाम पे हुशियार बनारस की गली में

    12.4K reads