अपने सर हर इक मुसाफिर की बला लेने के बाद - नज़ीर बनारसी

नज़ीर बनारसीनज़ीर बनारसी25 Sept 1909 – 23 Sept 1996

6 min read · 12.4K reads

अपने सर हर इक मुसाफिर की बला लेने के बाद
नाखुदा [1] डूबा मगर बेड़ा बचा लेने के बाद

अपना-अपना जोरे बाज़ू आजमा लेने के बाद
सब किनारे हो गये तूफँा उठा लेने के बाद

साँस तोडँूगा मग रनाम आपका लेने के बाद
जान भी दूँगा तो जीने का मज़ा लेने के बाद

जिन्दगी की आखिरी जहमत उठा लेने के बाद
सब भुला बैठेंगे चार आँसू बहा लेने के बाद

अपनी हस्ती राहे हस्ती में मिटा लेने के बाद
आप तक फिर आ रहा हूँ खाक उड़ा लेने के बाद

इन्किलाबे वक्त की रूदाद [2] उससे पूछिये
जिसने अपना घर उजाड़ा हो बसा लेने के बाद

आप अपने हैं तो कीजे कत्ल ऐसी शक्ल से
खूँ बहा भी आप ही लें खूनूु बहा लेने के बाद

मेरे सीने में भी दिल है मैं भी हूँ गम की अमीं [3]
मेरी भी सुनियेगा कुछ अपनी सुना लेने के बाद

आप इधर कैसे जरा रूकिये ये राहे इश्क है
आगे बढ़िये हम फकीरों की दुआ लेने के बाद

आये थे जो शमा-ए-महफिल को बुझाने के लिये
वो गये महफिल से अपना दिल बुझा लेने के बाद

फातिहे दिल [4] मुहब्बत या सियासत ऐ ’नजीर’
कहिये तारीखे [5] का जाइजा लेने के बाद
नज़ीर बनारसी
About the poet

नज़ीर बनारसी

View profile & all 103 Poems / Stories

More from नज़ीर बनारसी

  1. बुतख़ाना नया है न ख़ुदाख़ाना नया है - नज़ीर बनारसी

    बुतख़ाना नया है न ख़ुदाख़ाना नया हैजज़्बा है अक़ीदत[1] का जो रोज़ाना नया है

    12.4K reads
  2. इक रात में सौ बार जला और बुझा हूँ - नज़ीर बनारसी

    इक रात में सौ बार जला और बुझा हूँमुफ़लिस का दिया हूँ मगर आँधी से लड़ा हूँ

    12.3K reads
  3. ख़मे मेहराबे हरम भी ख़मे अब्रू तो नहीं - नज़ीर बनारसी

    ख़मे मेहराबे हरम भी ख़मे अबू तो नहींकहीं काबे में भी काशी के सनम तू तो नहीं

    12.4K reads
  4. बुझा है दिल भरी महफिल को रौशनी देकर - नज़ीर बनारसी

    बुझा है दिल भरी महफ़िल में रौशनी देकरमरूँगा भी तो हज़ारों को ज़िन्दगी देकर

    12.3K reads
  5. हर गाम पे हुशियार बनारस की गली में - नज़ीर बनारसी

    बनारस की गलीहर गाम पे हुशियार बनारस की गली में

    12.4K reads