ऊँट एक योजनाकार - नवीन सी. चतुर्वेदी

नवीन सी. चतुर्वेदीनवीन सी. चतुर्वेदी27 Sept 1968

3 min read · 12.4K reads

यूं तो ऊंट,
एक बुद्धिमान योजनाकार है |

जो रेगिस्तान की गरमी से,
बचने के लिये,
अपने पेट की पोटली में,
पानी भर के रखता है |

और जब उसे प्यास लगती है,
तो किसी को पता भी नहीं चलता,
कि वो प्यासा है,
और वो,
चुपचाप,
पानी पी लेता है|

मगर,
जब उसे कहीं पानी नहीं दिखता;

और,
उसके पेट की पोटली का पानी भी-
खत्म हो जाता है,

तो,
वो किसी को बता भी नहीं पाता,
कि वो प्यासा है,

और बस युँही,
मर जाता है|

बस इसी कारण से,
वो,
एक बेहतरीन,
योजनाकार-
नहीं कहलाता||
नवीन सी. चतुर्वेदी
About the poet

नवीन सी. चतुर्वेदी

View profile & all 108 Poems / Stories

More from नवीन सी. चतुर्वेदी

  1. ग़नीमत से गुजारा कर रहा हूँ - नवीन सी. चतुर्वेदी

    ग़नीमत से गुजारा कर रहा हूँमगर चर्चा है जलसा कर रहा हूँ

    12.4K reads
  2. तमाम ख़ुश्क दयारों को आब देता था - नवीन सी. चतुर्वेदी

    तमाम ख़ुश्क दयारों को आब देता थाहमारा दिल भी कभी आसमान जैसा था

    12.4K reads
  3. अब इस दयार में इन ही का बोलबाला है - नवीन सी. चतुर्वेदी

    अब इस दयार में इन ही का बोलबाला हैहमारा दिल तो ख़यालों की धर्मशाला है

    12.4K reads
  4. रोज़ ही करती हैं ऐलाने-सहर - नवीन सी. चतुर्वेदी

    रोज़ ही करती हैं ऐलाने-सहरओस की बूँदें मुलायम घास पर

    12.4K reads
  5. सब की सुनता हूँ बस अपनी ही सदा काटूँ हूँ - नवीन सी. चतुर्वेदी

    सब की सुनता हूँ बस अपनी ही सदा काटूँ हूँतुझको हमराज़ बनाने की सज़ा काटूँ हूँ

    12.4K reads