सुनबे बारौ कोउ नाँय, टर्रामें चों - नवीन सी. चतुर्वेदी

नवीन सी. चतुर्वेदीनवीन सी. चतुर्वेदी27 Sept 1968

4 min read · 12.4K reads

सुनबे बारौ कोउ नाँय, टर्रामें चों।
ऐसौ कह कें अपनौ जोस घटामें चौं॥

जिन कों बिदरानों है - बिदरामंगे ही।
हम अपनी भासा-बोली बिदरामें चौं॥

ब्रजभासा की गहराई जगजाहिर है।
तौ फिर या कों उथलौ कुण्ड बनामें चौं॥

ऐसे में जब खेतन कों बरखा चँइयै।
ओस-कनन के जैसें हम झर जामें चौं॥

जिन के हाथ अनुग्रह कों पहिचानत नाँय।
हम ऐसे लोगन के हाथ बिकामें चौं॥

मन-रंजन-आनन्द अगर मिलनों ही नाँय।
तौ फिर दुनिया के आगें रिरियामें चौं॥

हम कों गूँगौ-बहरौ थोरेंइ बननौ है।
फोन करंगे - चैटिंग में चिटियामें चौं॥

मनुवादिन सौं जिन कों नफरत है वे लोग।
मनुवादिन कों बेटा-बेटी ब्यामें चौं॥

नाँय नहाए तौ का कछ घट जावैगौ।
द्वारें ठाड़ी लछमी कों बिदरामें चौं॥

अन्य गजल में बतरामंगे बाकी बात।
या कों ही द्रौपद कौ चीर बनामें चौं॥
नवीन सी. चतुर्वेदी
About the poet

नवीन सी. चतुर्वेदी

View profile & all 108 Poems / Stories

More from नवीन सी. चतुर्वेदी

  1. ग़नीमत से गुजारा कर रहा हूँ - नवीन सी. चतुर्वेदी

    ग़नीमत से गुजारा कर रहा हूँमगर चर्चा है जलसा कर रहा हूँ

    12.4K reads
  2. तमाम ख़ुश्क दयारों को आब देता था - नवीन सी. चतुर्वेदी

    तमाम ख़ुश्क दयारों को आब देता थाहमारा दिल भी कभी आसमान जैसा था

    12.4K reads
  3. अब इस दयार में इन ही का बोलबाला है - नवीन सी. चतुर्वेदी

    अब इस दयार में इन ही का बोलबाला हैहमारा दिल तो ख़यालों की धर्मशाला है

    12.4K reads
  4. रोज़ ही करती हैं ऐलाने-सहर - नवीन सी. चतुर्वेदी

    रोज़ ही करती हैं ऐलाने-सहरओस की बूँदें मुलायम घास पर

    12.4K reads
  5. सब की सुनता हूँ बस अपनी ही सदा काटूँ हूँ - नवीन सी. चतुर्वेदी

    सब की सुनता हूँ बस अपनी ही सदा काटूँ हूँतुझको हमराज़ बनाने की सज़ा काटूँ हूँ

    12.4K reads