हर इक बीमार को उपचार की नेमत नहीं मिलती - नवीन सी. चतुर्वेदी

नवीन सी. चतुर्वेदीनवीन सी. चतुर्वेदी27 Sept 1968

4 min read · 12.4K reads

हरिक बीमार को उपचार की नेमत नहीं मिलती
ये दुनिया है, यहाँ सर पे सभी के छत नहीं मिलती

इधर बच्चे पिता के प्यार, माँ के दूध को तरसें
उधर माँ-बाप को, औलाद से इज्ज़त नहीं मिलती

शरीफ़ों की सियासत की विरासत की ये हालत है
रियायत मिलती है, लेकिन कभी राहत नहीं मिलती

हमें तो शाइरी में दोस्त का चेहरा दिखा हरदम
सिवा इस के, कोई भी दूसरी सूरत नहीं मिलती

तुम्हीं बोलो मेरे यारो, उसे महफिल कहें कैसे
जहाँ पर शाइरों को, बा-अदब, इज्ज़त नहीं मिलती

तरक्की किस तरह होगी भला उस मुल्क़ की प्यारे
परिश्रम को, जहाँ, उस की सही क़ीमत नहीं मिलती

जिसे देखो वही मशरूफ़ियत के गीत गाता है
हमें भी दीन दुनिया से अधिक फुर्सत नहीं मिलती
नवीन सी. चतुर्वेदी
About the poet

नवीन सी. चतुर्वेदी

View profile & all 108 Poems / Stories

More from नवीन सी. चतुर्वेदी

  1. ग़नीमत से गुजारा कर रहा हूँ - नवीन सी. चतुर्वेदी

    ग़नीमत से गुजारा कर रहा हूँमगर चर्चा है जलसा कर रहा हूँ

    12.4K reads
  2. तमाम ख़ुश्क दयारों को आब देता था - नवीन सी. चतुर्वेदी

    तमाम ख़ुश्क दयारों को आब देता थाहमारा दिल भी कभी आसमान जैसा था

    12.4K reads
  3. अब इस दयार में इन ही का बोलबाला है - नवीन सी. चतुर्वेदी

    अब इस दयार में इन ही का बोलबाला हैहमारा दिल तो ख़यालों की धर्मशाला है

    12.4K reads
  4. रोज़ ही करती हैं ऐलाने-सहर - नवीन सी. चतुर्वेदी

    रोज़ ही करती हैं ऐलाने-सहरओस की बूँदें मुलायम घास पर

    12.4K reads
  5. सब की सुनता हूँ बस अपनी ही सदा काटूँ हूँ - नवीन सी. चतुर्वेदी

    सब की सुनता हूँ बस अपनी ही सदा काटूँ हूँतुझको हमराज़ बनाने की सज़ा काटूँ हूँ

    12.4K reads