हाथी जानता था - नवनीत पाण्डे

नवनीत पाण्डेनवनीत पाण्डे26 Sept 1962

2 min read · 12.4K reads

हाथी की ओर बढ़ रही थी चींटी
हाथी जानता था
हाथी पर चढ़ रही थी चींटी
हाथी जानता था
हाथी पर घूम रही थी चींटी
हाथी जानता था
हाथी को चूम रही थी चींटी
हाथी जानता था
हाथी को डांटेगी चींटी
हाथी जानता था
हाथी को काटेगी चींटी
हाथी जानता था
उसने मित्रों को बुलाया
नुस्ख़ा अपनाया
कुछ करना था
कहानी का अंत बदलना था???
नवनीत पाण्डे
About the poet

नवनीत पाण्डे

View profile & all 51 Poems / Stories