बीज - नवनीत पाण्डे

नवनीत पाण्डेनवनीत पाण्डे26 Sept 1962

2 min read · 12.4K reads

पेड़ों के नीचे हैं छाया पेड़ों की,
पेड़ों पर लगे फलों में है बीज पेड़ों के
पेड़ों के बीजों में सहेज कर रखे हैं
न जाने कितने अजन्मे पेड़
अजन्मी छाया
अजन्मे फल
छोटी सी बात है
कहीं कोई दख़ल नहीं किसी का
सारी करामात है एक नन्हें बीज की
बिना बीज
पेड़ कहां, फल कहां?
आज कहां, कल कहां?
नवनीत पाण्डे
About the poet

नवनीत पाण्डे

View profile & all 51 Poems / Stories