आजकल - नवनीत पाण्डे

नवनीत पाण्डेनवनीत पाण्डे26 Sept 1962

2 min read · 12.4K reads

समंदर में नहीं तैरती मछली
मछली में तैरता है समंदर
नहीं है कुछ भी
बाहर के बाहर
और न ही कुछ
अंदर के अंदर
शेरनियां जनने लगी है चूहे आजकल
सांपिनों की कोख से
पैदा हो रहे हैं बंदर
नवनीत पाण्डे
About the poet

नवनीत पाण्डे

View profile & all 51 Poems / Stories