एक पाती - नवनीत नीरव

नवनीत नीरवनवनीत नीरव15 Sept 1985

3 min read · 12.4K reads


एक पाती
कभी सोचता हूँ एक पाती लिखूं
सावन की रिमझिम फुहारों के नाम
हर साल मिलने आती हैं मुझसे
कभी भी कहीं भी सुबह हो या शाम
छत के मुंडेरों पर खेतों में अमराई मे
अनजाने सफर में या रस्ता अनजान
कही भी रहूँ अक्सर खोज लेती हैं मुझे
इसे प्यार कहूं या दूं कोई नाम
कुछ कहने में शर्म आती है मुझे
कैसे कहूं अपने मन की विकल तान
इसलिए सोचता हूँ इक पाती लिखूं
सावन की रिमझिम फुहारों के नाम
नवनीत नीरव
About the poet

नवनीत नीरव

View profile & all 10 Poems / Stories