अकेलापन - नवनीत नीरव

नवनीत नीरवनवनीत नीरव15 Sept 1985

2 min read · 12.4K reads


अकेलापन
अकेलापन सुकून देता है
कुछ लोग बेबाकी से या शायद
प्रभाव बनाने के लिए
सीधे-सीधे कह कर निकल जाते हैं
जब- जब मैंने सोचा अकेले में
अपने लॉन की बेंच पर बैठकर
तब-तब मेरी नाव जिंदगी की
यादों के भंवर में फँस जाती है
शायद अकेलापन मन को रोकता है
अतीत के चित्र दिखने के लिए
पर जिंदगी उसी की ढलानों पर
सरपट दूर निकल जाती है.
नवनीत नीरव
About the poet

नवनीत नीरव

View profile & all 10 Poems / Stories