योगोद्धार - नाथूराम शर्मा शंकर

नाथूराम शर्मा शंकरनाथूराम शर्मा शंकर

3 min read · 12.4K reads

मिल जाने का ठीक ठिकाना अब तो जाना रे।
बैठ गया विज्ञान-कोष पै, गुरु-गौरव का थाना,
प्रेम-पन्थ में भेड़चाल से, पड़ा न मेल मिलाना,
बदला बानारे, अब तो जानारे ।।1।।
मतवालों की भाँति न भावे, वाद-विवाद बढ़ाना,
समता ने सारे अपनाये, किस को कहूँ बिराना,
कुनवा मानारे, अब तो जानारे ।।2।।
देख अखण्ड एक मै नाना, दृश्य महा सुखमाना,
बाजें साथ अनाहत बाजे, थिरके मन मस्ताना,
महिमा गानारे, अब तो जानारे ।।3।।
विद्याधर वेद ने जिस को, ब्रह्म विशुद्ध बखाना,
भागी भूल आज उस प्यारे, ‘शंकर’ को पहचाना,
मिलना ठानारे, अब तो जानारे ।।4।।
नाथूराम शर्मा शंकर
About the poet

नाथूराम शर्मा शंकर

View profile & all 63 Poems / Stories

More from नाथूराम शर्मा शंकर

  1. ऑंख से न ऑंख, लड जाय इसी कारण से - नाथूराम शर्मा शंकर

    ऑंख से न ऑंख, लड जाय इसी कारण से,भिन्नता की भीत, करतार ने लगाई है।

    12.4K reads
  2. कौन मान लेगा कीरतुण्ड की कठोरता में - नाथूराम शर्मा शंकर

    कौन मान लेगा कीरतुण्ड की कठोरता में,कोमलता तिल के प्रसून की समाई है।

    12.4K reads
  3. आनन की ओर चले आवत चकोर मोर - नाथूराम शर्मा शंकर

    आनन की ओर चले आवत चकोर मोर,दौर-दौर बार-बार बेनी झटकत हैं।

    12.4K reads
  4. झूम-झूम चखन को चूम-चूम चंचरीक - नाथूराम शर्मा शंकर

    झूम-झूम चखन को चूम-चूम चंचरीक,लटकी लटन में लिपट लटकत हैं।

    12.4K reads
  5. छबि छाई ऋतुराज की - नाथूराम शर्मा शंकर

    तोरण पताकाधारी उन्नत वितान तने,बगरी विचित्रता सजावट के साज की ।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like