विश्वरूप ब्रह्म - नाथूराम शर्मा शंकर

नाथूराम शर्मा शंकरनाथूराम शर्मा शंकर

3 min read · 12.4K reads

यों शुद्ध सच्चिदानन्द,
ब्रह्म को बतलाता वेद।
केवल एक अनेक बना है, निर्विवेक सविवेक बना है,
रूपहीन बन गया रंगीला लोहित, श्याम सफेद।
टिका अखण्ड समष्टि रूपसे, खण्डित विचरे व्यष्टि रूपसे,
जड़-चैतन्य विशिष्ट रूपसे रहे अभेद-सभेद।
पूरण प्रेम-पयोधि प्रतापी, मंगल-मूल महेश विलापी,
सिद्ध एकरस सर्व-हितैषी, कहीं न अन्तर छेद।
विश्व-विधायक विश्वम्भर है, सत्य सनातन श्रीशंकर है,
विमल विचारशील भक्तों के, दूर करे भ्रम-खेद।
नाथूराम शर्मा शंकर
About the poet

नाथूराम शर्मा शंकर

View profile & all 63 Poems / Stories

More from नाथूराम शर्मा शंकर

  1. ऑंख से न ऑंख, लड जाय इसी कारण से - नाथूराम शर्मा शंकर

    ऑंख से न ऑंख, लड जाय इसी कारण से,भिन्नता की भीत, करतार ने लगाई है।

    12.4K reads
  2. कौन मान लेगा कीरतुण्ड की कठोरता में - नाथूराम शर्मा शंकर

    कौन मान लेगा कीरतुण्ड की कठोरता में,कोमलता तिल के प्रसून की समाई है।

    12.4K reads
  3. आनन की ओर चले आवत चकोर मोर - नाथूराम शर्मा शंकर

    आनन की ओर चले आवत चकोर मोर,दौर-दौर बार-बार बेनी झटकत हैं।

    12.4K reads
  4. झूम-झूम चखन को चूम-चूम चंचरीक - नाथूराम शर्मा शंकर

    झूम-झूम चखन को चूम-चूम चंचरीक,लटकी लटन में लिपट लटकत हैं।

    12.4K reads
  5. छबि छाई ऋतुराज की - नाथूराम शर्मा शंकर

    तोरण पताकाधारी उन्नत वितान तने,बगरी विचित्रता सजावट के साज की ।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like