सद्गुरु गौरव - १ - नाथूराम शर्मा शंकर

नाथूराम शर्मा शंकरनाथूराम शर्मा शंकर

3 min read · 12.4K reads

जिसमें सत्य सबोध रहेगा,
कौन उसे सद्गुरु न कहेगा।
जो विचार विचरेगा मन में, अर्थ बसेगा वही वचन में,
भेद न होगा कर्म-कथन में, तीनों में रस एक बहेगा।
सद्गुण-गण-गौरव तोलेगा, पोल कपट-छल की खोलेगा,
जय प्रमाण-प्रण की बोलेगा, मार मार-भट की न सहेगा।
मोह-महासु से न डरेगा, कुटिलों में ऋजु भाव भरेगा,
उन्नति के उपदेश करेगा, गैल अधोगति की न गहेगा।
धर्म सुधार अधर्म तजेगा, योग-सिद्ध शुभ साज सजेगा,
‘शंकर’ को धर ध्यान भजेगा, दुःख-हुताशन में न दहेगा।
नाथूराम शर्मा शंकर
About the poet

नाथूराम शर्मा शंकर

View profile & all 63 Poems / Stories

More from नाथूराम शर्मा शंकर

  1. ऑंख से न ऑंख, लड जाय इसी कारण से - नाथूराम शर्मा शंकर

    ऑंख से न ऑंख, लड जाय इसी कारण से,भिन्नता की भीत, करतार ने लगाई है।

    12.4K reads
  2. कौन मान लेगा कीरतुण्ड की कठोरता में - नाथूराम शर्मा शंकर

    कौन मान लेगा कीरतुण्ड की कठोरता में,कोमलता तिल के प्रसून की समाई है।

    12.4K reads
  3. आनन की ओर चले आवत चकोर मोर - नाथूराम शर्मा शंकर

    आनन की ओर चले आवत चकोर मोर,दौर-दौर बार-बार बेनी झटकत हैं।

    12.4K reads
  4. झूम-झूम चखन को चूम-चूम चंचरीक - नाथूराम शर्मा शंकर

    झूम-झूम चखन को चूम-चूम चंचरीक,लटकी लटन में लिपट लटकत हैं।

    12.4K reads
  5. छबि छाई ऋतुराज की - नाथूराम शर्मा शंकर

    तोरण पताकाधारी उन्नत वितान तने,बगरी विचित्रता सजावट के साज की ।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like