कूटोक्ति - नाथूराम शर्मा शंकर

नाथूराम शर्मा शंकरनाथूराम शर्मा शंकर

3 min read · 12.4K reads

कुछ नहीं, कुछ में समाया कुछ नहीं,
कुछ न कुछ का भेद पाया, कुछ नहीं।
एकरस कुछ है नहीं कुछ दूसरा,
कुछ नहीं बिगड़ा, बनाया कुछ नहीं।
कुछ न उलझा, कुछ नहीं के जाल में,
कुछ पड़ा पाया, गमाया कुछ नहीं।
बन गया कुछ और से कुछ और ही,
जान कर कुछ भी जनाया कुछ नहीं।
कुछ न मैं, तू कुछ नहीं, कुछ और है,
कुछ नहीं अपना, पराया कुछ नहीं।
निधि मिली जिसको न कुछके मेलकी,
उस अबुध के हाथ आया कुछ नहीं।
वह वृथा अनमोल जीवन खो रहा,
धर्म-धन जिसने कमाया कुछ नहीं।
अब निरन्तर मेल ‘शंकर’ से हुआ,
कर सकी अनमेल माया कुछ नहीं।
नाथूराम शर्मा शंकर
About the poet

नाथूराम शर्मा शंकर

View profile & all 63 Poems / Stories

More from नाथूराम शर्मा शंकर

  1. ऑंख से न ऑंख, लड जाय इसी कारण से - नाथूराम शर्मा शंकर

    ऑंख से न ऑंख, लड जाय इसी कारण से,भिन्नता की भीत, करतार ने लगाई है।

    12.4K reads
  2. कौन मान लेगा कीरतुण्ड की कठोरता में - नाथूराम शर्मा शंकर

    कौन मान लेगा कीरतुण्ड की कठोरता में,कोमलता तिल के प्रसून की समाई है।

    12.4K reads
  3. आनन की ओर चले आवत चकोर मोर - नाथूराम शर्मा शंकर

    आनन की ओर चले आवत चकोर मोर,दौर-दौर बार-बार बेनी झटकत हैं।

    12.4K reads
  4. झूम-झूम चखन को चूम-चूम चंचरीक - नाथूराम शर्मा शंकर

    झूम-झूम चखन को चूम-चूम चंचरीक,लटकी लटन में लिपट लटकत हैं।

    12.4K reads
  5. छबि छाई ऋतुराज की - नाथूराम शर्मा शंकर

    तोरण पताकाधारी उन्नत वितान तने,बगरी विचित्रता सजावट के साज की ।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like