गजेन्द्र मोक्ष - नाथूराम शर्मा शंकर

नाथूराम शर्मा शंकरनाथूराम शर्मा शंकर

3 min read · 12.4K reads

वाह सतगुरु, वाह सतगुरु, वाह सतगुरु वाह !
माह मारग में डरो-सो, फिरत व्याकुल बाबरो-सो,
काल-केहरि को सतायो जीव-कुंजर-नाह-
भूलो बोध-वन की राह।
आधि-आतप न रोक पाई, योनि-सरिता-तीर आयो,
जन्म, जीवन, मरण जा में, अमित आप अथाह-
आवागमन प्रबल प्रवाह।
आस-प्यास न रोक पाई, घुस परो धारा मझाई,
द्वन्द्व दल-दल माहिं जूझो, कर्म-बन्धन ग्राह-
कर आखेट को उत्साह।
करि कियो बलहीन अरिने, आपके उपदेश-हरिन,
धाय धरि छिन में छुड़ायो, मेट दारुण दाह-
‘शंकर’ कछु न राखी चाह।
नाथूराम शर्मा शंकर
About the poet

नाथूराम शर्मा शंकर

View profile & all 63 Poems / Stories

More from नाथूराम शर्मा शंकर

  1. ऑंख से न ऑंख, लड जाय इसी कारण से - नाथूराम शर्मा शंकर

    ऑंख से न ऑंख, लड जाय इसी कारण से,भिन्नता की भीत, करतार ने लगाई है।

    12.4K reads
  2. कौन मान लेगा कीरतुण्ड की कठोरता में - नाथूराम शर्मा शंकर

    कौन मान लेगा कीरतुण्ड की कठोरता में,कोमलता तिल के प्रसून की समाई है।

    12.4K reads
  3. आनन की ओर चले आवत चकोर मोर - नाथूराम शर्मा शंकर

    आनन की ओर चले आवत चकोर मोर,दौर-दौर बार-बार बेनी झटकत हैं।

    12.4K reads
  4. झूम-झूम चखन को चूम-चूम चंचरीक - नाथूराम शर्मा शंकर

    झूम-झूम चखन को चूम-चूम चंचरीक,लटकी लटन में लिपट लटकत हैं।

    12.4K reads
  5. छबि छाई ऋतुराज की - नाथूराम शर्मा शंकर

    तोरण पताकाधारी उन्नत वितान तने,बगरी विचित्रता सजावट के साज की ।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like