अन्योक्ति से उपदेश - नाथूराम शर्मा शंकर

नाथूराम शर्मा शंकरनाथूराम शर्मा शंकर

3 min read · 12.4K reads

सजले साज सजीले सजनी,
मान विसार मनाले वर को।
गौरव-अंगराग मलवाले, मेल-मिलाप तेल डलवाले,
न्हाले शुद्ध सुशील-सलिल से, काढ़ कुमति-मैली चादर को।
ओढ़ सुमति की उज्ज्वल सारी, सद्गुण-भूषण धार दुलारी,
सीस गुँदाय नीति-नाइन से, कर टीका करुणा-केसर को।
आदर-अंजन आँज नबेली, खाकर प्रेम-पान अलबेली,
धार प्रसिद्ध सुयश की शोभा, दमकाले आनन सुन्दर को।
मेरी बात मान अवसर है, यौवन-काल बीतने पर है,
तू यदि अब न रिझावेगी तो, फिर न सुहावेगी ‘शंकर’ को।
नाथूराम शर्मा शंकर
About the poet

नाथूराम शर्मा शंकर

View profile & all 63 Poems / Stories

More from नाथूराम शर्मा शंकर

  1. ऑंख से न ऑंख, लड जाय इसी कारण से - नाथूराम शर्मा शंकर

    ऑंख से न ऑंख, लड जाय इसी कारण से,भिन्नता की भीत, करतार ने लगाई है।

    12.4K reads
  2. कौन मान लेगा कीरतुण्ड की कठोरता में - नाथूराम शर्मा शंकर

    कौन मान लेगा कीरतुण्ड की कठोरता में,कोमलता तिल के प्रसून की समाई है।

    12.4K reads
  3. आनन की ओर चले आवत चकोर मोर - नाथूराम शर्मा शंकर

    आनन की ओर चले आवत चकोर मोर,दौर-दौर बार-बार बेनी झटकत हैं।

    12.4K reads
  4. झूम-झूम चखन को चूम-चूम चंचरीक - नाथूराम शर्मा शंकर

    झूम-झूम चखन को चूम-चूम चंचरीक,लटकी लटन में लिपट लटकत हैं।

    12.4K reads
  5. छबि छाई ऋतुराज की - नाथूराम शर्मा शंकर

    तोरण पताकाधारी उन्नत वितान तने,बगरी विचित्रता सजावट के साज की ।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like