वारिध अपार लों मच्यौ है विश्व-व्यापी युद्ध - नाथ कवि

नाथ कविनाथ कवि

2 min read · 12.4K reads

वारिध अपार लों मच्यौ है विश्व-व्यापी युद्ध,
टैंकन को तोर वायुयान तोप भारी है।
रुण्ड मुण्ड झुण्ड को तमाशो भुकि झांकिवे को,
लीनी रण चंडी देब देबन हंकारी है।
आस तज त्योंही देवताहु गये भारत से,
पहुँचे यूरोप रक्त सरिता निहारी है।
जो पे रंगनाथ रहैं हाजिर यहाँ पै न तो,
चोला के न्हवाये नाथ बरसै कहुँ वारी है॥
नाथ कवि
About the poet

नाथ कवि

View profile & all 47 Poems / Stories