शान्त सत्याग्रह कौ भयौ है अन्त कोऊ कहै - नाथ कवि

नाथ कविनाथ कवि

2 min read · 12.4K reads

शान्त सत्याग्रह कौ भयौ है अन्त कोऊ कहै।
भारत धनी को कियौ अति ही कंगाल है॥
ढैया एक रैया कौ बिकन लागौ ‘नाथ कवि’।
दीनानाथ कीजियौ अनाथन की सम्भाल है॥
हा-हा-कार चारों ओर देश मांहि फैल रह्यौ।
क्लेश कल-मस की चाल कठिन कराल है॥
बलि हो रहा है भूख चण्डी की क्षुधा से प्यारा।
क्रांति का पुजारी यह प्राँत बंगाल है॥
नाथ कवि
About the poet

नाथ कवि

View profile & all 47 Poems / Stories