कर अनरीति तज दीनी राजनीति जिन्ना - नाथ कवि

नाथ कविनाथ कवि

2 min read · 12.4K reads

कर अनरीति तज दीनी राजनीति जिन्ना।
सूझे नीति पंथ नाहिं दिन का जु फेरा है॥
मान सान गारत भई है सब भारत में।
जेबरी गई है जर ऐंठ का बखेरा है॥
झूठे वायदों से ये न मानें अल्प संख्यक ‘नाथ’।
पाकिस्तान हिन्द का तो ये ही निखेरा है॥
होय जो बसेरा सब भाई बन लागै हिये।
तब ही स्वतंत्रता का जानिये सबेरा है॥
नाथ कवि
About the poet

नाथ कवि

View profile & all 47 Poems / Stories