कानन ते आंगुरी हटाय कैं सुनौ जी ‘नाथ - नाथ कवि

नाथ कविनाथ कवि

2 min read · 12.4K reads

कानन ते आंगुरी हटाय कैं सुनौ जी ‘नाथ’,
हाल ही जुटे हैं अमरीका अरु जापान हैं।
नाजीन नै यूरोप दबाय रसिया हू दल्यौ,
चारों ओर यूरोप में युद्ध घमासान है॥
चेत रे अचेत रण आयौ द्वार भारत के,
सिंगापुर बर्मा में लड़ाई के निसान हैं।
चाहत भलाई तौ स्वतन्त्रता हवालें कर,
भारत के जौहर कौं जानत जहान है।
नाथ कवि
About the poet

नाथ कवि

View profile & all 47 Poems / Stories