जिन्ना अपनी जिद्द से तजै न पाकिस्तान - नाथ कवि

नाथ कविनाथ कवि

2 min read · 12.4K reads

छप्प्य

जिन्ना अपनी जिद्द से तजै न पाकिस्तान।
मिशन फेल होवे नहीं निश्चय लीजे मान॥
निश्चय लीजे मान काल ऐलान करेंगे।
बन्दर बिल्ली का सौ थोड़ा न्याय करेंगे।
देने को कुछ है नहीं बातन कों पहचान॥
अखण्ड भारत ना रहै बनि है पाकिस्तान॥
नाथ कवि
About the poet

नाथ कवि

View profile & all 47 Poems / Stories