धन्य वीर चर्चिल चलाकी की कीनी हद्द - नाथ कवि

नाथ कविनाथ कवि

2 min read · 12.4K reads

धन्य वीर चर्चिल चलाकी की कीनी हद्द।
धन्य रूजवेल्ट कीर्ति अमर जग छाई है॥
धन्य स्टालिन जिन हारत ते जीते नाजी।
साम्यवाद कल्प-वृक्ष दीनों लगाई है॥
धन्य चांगकाई निज देश कौं बचाय लीनौं।
क्रूर जापानिन कों दीनों हराई है॥
हठकर हिटलर हठीलौ हाय हार गयौं।
मित्रननें विजय पताका फहराई है॥
नाथ कवि
About the poet

नाथ कवि

View profile & all 47 Poems / Stories