उपस्थिति - नरेश चंद्रकर

नरेश चंद्रकरनरेश चंद्रकर1 Sept 1960

3 min read · 12.4K reads

प्रेयसी पत्नी प्रबीता के लिए

तुम उपस्थिति को अर्थ देती हो
फिल्टर से छ्न कर टपकती बून्दों का सजल मध्यम स्वर
तुम्हारी धड़कनों से उठता है

नमक का स्वाद नमक की तरह नहीं लगता
कपड़ों की तह में तुम्हारे हुनर के सबूत छाए रहते हैं

तुम गिलास भर पानी भी लाती हो
तो वह सिर्फ गिलास भर पानी नहीं होता

तुम अपनी उपस्थिति में हज़ार-हज़ार तरह से शामिल रहती हो
पृथ्वी घूमती है तुम्हारे साथ

तुम हो तो उम्मीद बची है
मंगल ग्रह पर जीवन होगा

ब्रम्हाण्ड में कई सूर्य चमकते होंगे !!!
नरेश चंद्रकर
About the poet

नरेश चंद्रकर

View profile & all 0 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like